• Home
  • हाथरस
  • बोर्ड परीक्षाएं : हाथरस में 44 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

बोर्ड परीक्षाएं : हाथरस में 44 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

हाथरस। जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज से विधिवत शुरू हो गईं। इस वर्ष जिले में कुल 44,370 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 22,162 हाईस्कूल तथा 22,208 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

बोर्ड परीक्षाएं जनपद के 99 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी विषय का प्रश्नपत्र संपन्न हुआ। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली। कड़ी जांच और प्रवेश प्रक्रिया के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top