• Home
  • फिरोजाबाद
  • जन समाज कल्याण न्यास के शिविर में 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जन समाज कल्याण न्यास के शिविर में 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरु जी की जन्म जयंती पर जन समाज कल्याण न्यास द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। संघ कार्यालय चंद्र भवन पर आयोजित शिविर का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार एवं सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री सुनील कुमार ने किया। विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सबका कल्याण करता है। आपका रक्त किसी दूसरे के काम आ जाए, तो इससे बड़ा पुण्य और क्या हो सकता है। रक्तदान करने से आपके शरीर में और भी तेजी से रक्त बनता है। समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 55 रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर महानगर प्रचारक शेखर कुमार, महानगर संघचालक प्रदीप, विभाग कार्यवाह बृजेश यादव एड., महानगर कार्यवाह गौरव, सह कार्यवाह अभिषेक, रामकुमार, महानगर सेवा प्रमुख सत्यम गुप्ता, भाग कार्यवाह नानक चंद्र, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में नगरों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top