रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, राजस्व वसूली तथा राजस्व वादों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प तथा नगर निकाय सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। कम वसूली वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक लंबित मामलों का समाधान कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा सहित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न





