• Home
  • रायबरेली
  • ऊंचाहार विधानसभा की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित — अतुल सिंह

ऊंचाहार विधानसभा की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित — अतुल सिंह

रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के बरारा खोदायपुर, माधवपुर, रमन का पुरवा, पहलवान का पुरवा, बांसी आदि गांवों में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। क्षेत्रीय विधायक को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन महीनों से पात्र लोगों को नहीं मिल रही है। आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं, उनकी फसलें नष्ट हो रही हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह लगातार विधानसभा ऊंचाहार के गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन और प्यार मिल रहा है। ऊंचाहार हमारा परिवार है, मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में इसी तरह खड़ा रहूंगा।

श्री सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी आप सबकी समस्याओं को लेकर लगातार लोकसभा में आवाज उठा रहे हैं। मनरेगा योजना को खत्म करने का प्रयास लगातार मोदी सरकार कर रही है। इसे बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन के माध्यम से संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली के बिल से जनता बहुत परेशान है। एक बल्ब और एक पंखा चलाने वाले व्यक्ति का बिजली बिल 25 से 30 हजार रुपये महीने आ रहा है। यह बिल जनता कहां से भरेगी? ऊपर से उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मैं अधिकारियों से बात करूंगा कि इस तरह हमारे परिवार रूपी जनता के साथ अन्याय न किया जाए और समस्याओं से निजात दिलाई जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, प्रधान राम शंकर यादव, रमेश कुमार निर्मल, सुरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे भैया, नईमुद्दीन, रमेश पटेल, देवेंद्र यादव, सुशील त्रिवेदी, शिवकेश शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, बब्बू जायसवाल, गोलू अग्रहरि, अभय सिंह, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, पवन मौर्य, अवधेश मौर्य, मोहनलाल गौतम, बबलू शुक्ला, अशोक सिंह, लक्ष्मी निर्मल, शिवमंगल सोनी, शिव बहादुर सरोज, राम शंकर शर्मा, सुरेश कोरी, जैकी सिंह, प्रमोद पटेल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top