हाथरस। शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 20 फरवरी 2026 के क्रम में जनपद के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में 23 से 28 फरवरी के मध्य जन चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी। प्रत्येक अधिकारी को दो अलग-अलग ग्रामों में चौपाल लगाकर कार्यवाही का कार्यवृत्त निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मंजूलता ने बताया कि तहसील सासनी के ग्राम अमरपुर घना में 23 फरवरी को सायं 4 बजे तथा तहसील हाथरस के ग्राम वाहनपुर में 26 फरवरी को सायं 4 बजे पंचायत घर पर चौपाल आयोजित होगी। इसी क्रम में ग्राम सिथरौली में 24 फरवरी को सायं 4 बजे तथा तहसील सिकंदराराऊ के ग्राम नगला कांच में 25 फरवरी को सायं 4 बजे चौपाल लगेगी।
चकबन्दी अधिकारी (अंतिम अभिलेख) द्वारा ग्राम बाण अब्दुल हईपुर में 23 फरवरी को सायं 4 बजे एवं ग्राम बाड़ी में 24 फरवरी को सायं 4 बजे पंचायत घर पर चौपाल आयोजित की जाएगी। वहीं चकबन्दी अधिकारी, सिकंदराराऊ द्वारा ग्राम जाऊ इनायतपुर में 24 फरवरी को सायं 3 बजे तथा ग्राम बरसीली में 26 फरवरी को सायं 3 बजे सार्वजनिक स्थान/पंचायत घर पर चौपाल लगाई जाएगी। संबंधित ग्रामों के कृषकों से समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सहभागिता करने की अपील की गई है।





