• Home
  • फिरोजाबाद
  • भगवान महावीर स्वामी की रथ शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे मंत्री

भगवान महावीर स्वामी की रथ शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे मंत्री

फिरोजाबाद। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री से भेंट कर शोभायात्रा का शुभारंभ करने का आग्रह किया। मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, पद्मावती पुरवाल पंचायत सभा के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र जैन, संजय जैन (पीआरओ), अनूप चंद्र जैन, नितिन जैन सोल्टी, आदीश जैन ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके आवासीय कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। महोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए निमंत्रण दिया। तीन दिवसीय महोत्सव 31 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथ शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। मेला स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top