• Home
  • फिरोजाबाद
  • केंद्रीय राज्य मंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत 609 गैस कनेक्शन वितरित किए

केंद्रीय राज्य मंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत 609 गैस कनेक्शन वितरित किए

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मंगलवार को ककरऊ कोठी में निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता) बी.एल. वर्मा ने 609 पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें पारंपरिक चूल्हों के धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top