रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली (एमसीएफ) में आपूर्तिकर्ता विकास को प्रोत्साहित करने एवं उद्योग सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न उद्योगों के साथ वेंडर डेवलपमेंट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने की।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने एमसीएफ में संचालित प्रमुख गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। साथ ही फोर्ज व्हील प्लांट के प्रदर्शन एवं प्रमुख माइलस्टोन पर प्रकाश डाला गया। उन चिन्हित मदों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें वेंडर आधार को विस्तारित एवं विविधीकृत करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं, जिससे उद्योगों के लिए सहभागिता के नए अवसर सृजित हो सकें। महाप्रबंधक/एमसीएफ ने सीआईआई (उत्तर प्रदेश) के निदेशक एवं हेड यूपी स्टेट आलोक शुक्ला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बैठक में विभिन्न उद्योगों से आए 19 प्रतिनिधियों सहित सीआईआई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एमसीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों में सीएओ/एफडब्ल्यूपी रवीश कुमार, सीएमएम एस.के. झा, सीएमएम आर.के. सिंह, सीएमएम के.के. कन्नौजिया, सीएमएम कामेश्वर पासवान, सीएमएम राजेश सिंह, सीडीई कुलदीप सिंह, सीडब्ल्यूई/एफडब्ल्यूपी मनोज शुक्ला, डीवाईसीएमएम आशीष चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सीआईआई एवं विभिन्न उद्योगों से उपस्थित प्रतिनिधियों में योगेश अरोड़ा (सीनियर मैनेजर, ए.जी. इंडस्ट्रीज प्रा. लि.), सोम आशुतोष (महाप्रबंधक, एकेजीईसी स्किल्स फाउंडेशन), सोहिल वोहरा (सीनियर मैनेजर मार्केटिंग, एलिकॉन कास्टालॉय लिमिटेड), हर्षवर्धन गुने (हेड स्ट्रैटेजिक बिजनेस डेवलपमेंट, एलिकॉन कास्टालॉय लिमिटेड), आलोक शुक्ला (निदेशक एवं हेड यूपी स्टेट, सीआईआई), शशांक श्रीवास्तव (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सीआईआई), अभिजीत कुलकर्णी (महाप्रबंधक, डिजाइनटेक सिस्टम्स प्रा. लि.), गिरीश राव (मैनेजिंग डायरेक्टर, एशिया जीईबीए केबल्स एंड वायर्स इंडिया प्रा. लि.), संजीव कुमार (संस्थापक, हिंदुस्तान सोलरटेक प्रा. लि.), आकाश श्रीवास्तव (सह-संस्थापक, हिंदुस्तान सोलरटेक प्रा. लि.), गौरव कुमार (पार्टनर, यूटिलिटी सेल्स, हिंदुस्तान सोलरटेक प्रा. लि.), विशाल मैडरलावर (मैनेजर, जयश्री पॉलिमर्स प्रा. लि.), प्रमोद कांची (उपाध्यक्ष, मैकटेक इंजीनियरिंग), विष्णु प्रसाद (मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट, मैकटेक इंजीनियरिंग), तैयब ज़िया अहमद (संस्थापक एवं निदेशक, एमटेकप्रो टेक्नोलॉजीज), शौनक चौधरी (टेक्निकल मैनेजर सेल्स, एमटेकप्रो टेक्नोलॉजीज), मान कपूर (निदेशक, एसवीई108) तथा शिवकुमार टी. (महाप्रबंधक, यूएनओ मिंडा लिमिटेड) शामिल रहे। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई।





