हाथरस। एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, रुदायन गोपी में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। पहले दिन सीनियर, जूनियर और प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी और 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में एसबीएस योद्धा ने एसबीएस टाइटंस को 30-16 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
जूनियर बालक वर्ग में चंद्रशेखर आजाद हाउस ने सुभाष चंद्र बोस हाउस को 21-8 से पराजित किया। भगत सिंह हाउस ने विवेकानंद हाउस को 21-8 से हराया, जबकि मंगल पांडे हाउस ने सरदार पटेल हाउस को 22-4 से शिकस्त दी। जूनियर बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने सरोजिनी नायडू हाउस को 20-2 से हराया। वहीं, इंदिरा गांधी हाउस ने कस्तूरबा गांधी हाउस को 15-14 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्राइमरी वर्ग में भी मुकाबले रोमांचक रहे। सुभाष चंद्र बोस हाउस ने भगत सिंह हाउस को 20-4 से, मंगल पांडे हाउस ने चंद्रशेखर आजाद हाउस को 9-0 से तथा विवेकानंद हाउस ने सरदार पटेल हाउस को 16-11 से हराकर जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।




