रायबरेली। सहकारिता गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन विवेक विक्रम सिंह, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली की अध्यक्षता में बैंक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैंक के सम्मानित संचालकों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवेक विक्रम सिंह ने सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत सहकारिता विभाग एवं बैंक के अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों से भी अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित रहकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाएं ‘आत्मनिर्भर भारत’ तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने बैंक की वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ करते हुए लाभप्रदता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर बल दिया।
सहकारिता गोष्ठी में सहकारिता विभाग एवं बैंक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और शाखाओं को निम्नानुसार सम्मानित किया गया—
1- सदस्यता वृद्धि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाएं
प्रथम – बृजेश बहादुर सिंह, शाखा प्रबंधक, शाखा गदागंज
द्वितीय – ओम प्रकाश, शाखा प्रबंधक, शाखा मुंशीगंज
तृतीय – राजेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक, शाखा शिवगढ़
2- निक्षेप वृद्धि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाएं
प्रथम – सौरभ सिंह, शाखा प्रबंधक, सायंकालीन शाखा रायबरेली
द्वितीय – श्रीमती अनुसूइया मौर्या, शाखा प्रबंधक, महिला शाखा
तृतीय – श्रीमती रत्ना सिंह, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, शाखा रायबरेली
3- उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन एम-पैक्स
प्रथम – एम-पैक्स उत्तरापारा, सचिव रविकांत शुक्ला, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह
द्वितीय – एम-पैक्स जलालपुरधई, सचिव संकठा प्रसाद पांडेय, अध्यक्ष देशराज यादव
तृतीय – एम-पैक्स ब्रम्हनी, सचिव अंबिका प्रसाद मौर्य, अध्यक्ष छोटे लाल यादव
4- खंड विकास स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता)
प्रथम – अमोध आनंद, विकास खंड दीनशाह गौरा
द्वितीय – सुखदेव पटेल, विकास खंड बहादुरपुर
तृतीय – अतुल श्रीवास्तव, विकास खंड राही
5- तहसील स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता)
प्रथम – श्याम प्रकाश, तहसील सदर, रायबरेली
बैंक सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में बैंक की वित्तीय प्रगति की जानकारी दी तथा सहकारिता परिवार को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने बी-पैक्स के माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसाय करने और समितियों के विविध व्यवसाय बढ़ाने की आवश्यकता बताई। डा. विनोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद रायबरेली में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता रही है और भविष्य में भी आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपयोग करने की अपील की।
आर.के. नायक, उप महाप्रबंधक, कृषि सेवाएं, इफको, लखनऊ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद उर्वरक उत्पादकता पर विशेष बल दिया गया है। इफको की उत्पादन क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से जरूरतमंदों को जोड़ने और समितियों को मजबूत करने पर जोर दिया। विवेक कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी सहकारिता परियोजना को प्रदेश के सभी जनपदों में लागू किया जाएगा। रायबरेली को मार्गदर्शक जनपद के रूप में विकसित किए जाने की संभावना है। पैक्स के कंप्यूटरीकरण के माध्यम से समितियों को सक्रिय बनाया जा रहा है। क्यूआर कोड के माध्यम से व्यवसाय वृद्धि पर बल दिया गया तथा नए व्यवसाय प्रारंभ करने के प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया।
रविशंकर, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, रायबरेली ने कहा कि भारत सरकार प्रत्येक सहकारी समिति को सशक्त बनाने के लिए विशेष पहल कर रही है। बी-पैक्स के माध्यम से अधिक व्यवसाय किया जा सकता है। नाबार्ड द्वारा किसानों के विकास हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने ‘सहकार से समृद्धि’ योजनांतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में सुशील कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), कुंवर बहादुर सिंह (वरिष्ठ कोऑपरेटर एवं पूर्व निदेशक), देवेंद्र बहादुर सिंह (अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक, रायबरेली), निदेशक राकेश प्रताप सिंह, अब्दुल रिजवान, अमरेश सिंह, विवेक कुमार सिंह (सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता), आर.के. नायक (उप महाप्रबंधक, कृषि सेवाएं, इफको, लखनऊ), रविशंकर (जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड), बृजेश विश्वकर्मा (सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली), डा. विनोद कुमार सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको, रायबरेली), अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता), रामानंद दुबे (उप महाप्रबंधक) सहित बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, सभी शाखाओं के प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), बी-पैक्स के अध्यक्ष, संचालक, सचिव एवं जनपद के अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सबिस्ता बृजेश, पूर्व निदेशक, जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली द्वारा किया गया। अंत में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, रायबरेली ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।





