भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फिरोजाबाद। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला शिविर कार्यालय में टूंडला और जसराना विधानसभा क्षेत्रों के सात नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को माला और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मंडल का मुखिया बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 24 घंटे काम करने वाला बताया। केंद्र और प्रदेश के कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने में मंडल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों में टूंडला नगर अध्यक्ष आजाद जैन, पचोखरा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह जुरैल, नगला बीच मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाह, मां वैष्णो देवी मंडल अध्यक्ष नीरेश रावत, जसराना मंडल अध्यक्ष अमलेश राजपूत, एका मंडल अध्यक्ष मानपाल लोधी और पाढ़म मंडल अध्यक्ष कमलेश लोधी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. अमित गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), योगेंद्र सिंह चौहान, सचिन जैन, आकाश शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पाल सिंह, ब्रजवीर सिंह चौहान, पवन चक, उपेंद्र सिंह बघेल, अनिल शर्मा, उदयन शर्मा, विवेक वर्मा, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, अंकित पाठक, जसवीर, देवेंद्र रामू कुशवाहा, संदीप जैन, महेश माहौर, दीपक ठनुआ, गिरवर निषाद, दीपक दीक्षित, देवेंद्र, महेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top