• Home
  • फिरोजाबाद
  • हर क्षेत्र में बेटियां प्रतिभा के दम पर कर रहीं देश का नाम रोशन

हर क्षेत्र में बेटियां प्रतिभा के दम पर कर रहीं देश का नाम रोशन

नवजात बेटियों की माताओं को सम्मानित करते अतिथि

फिरोजाबाद। लोक भवानी सेवा संस्थान द्वारा “बेटी जन्म जागृति पुरस्कार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवजात बेटियों की माताओं को समिति की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने पर बल देना रहा। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों को किसी भी क्षेत्र में कम आंकना उचित नहीं है। उनके अंदर अपार क्षमताएं होती हैं, जिन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम उनका सहयोग और उत्साहवर्धन करें।

संस्थान के संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का शील्ड भेंटकर एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बेटियों की माताओं को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामनिवास यादव, डॉ. मयंक भटनागर, सिंहराज सिंह यादव, रामब्रेश यादव, ब्रजेश यादव, एस.सी. अग्रवाल, एम.सी. अग्रवाल, जितेंद्र तिवारी, अनिल यादव, अजय यादव, नरेन्द्र यादव, हरिओम यादव, जशोधन, पारस यादव, शिवानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top