• Home
  • रायबरेली
  • शिक्षक कल्याण परिषद सलोन की मासिक बैठक संपन्न

शिक्षक कल्याण परिषद सलोन की मासिक बैठक संपन्न

सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की शाखा इकाई सलोन की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय में मोहम्मद अयूब खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।vबैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ने कहा कि वर्ष 2006 से 2015 के बीच 30 जून को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक साथियों में से 2006 से 2012 तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों के नोटशनल इंक्रीमेंट की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि वर्ष 2013, 2014 एवं 2015 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का नोटशनल इंक्रीमेंट स्वीकृति के लिए लखनऊ भेजा गया है। जैसे ही वहां से अनुमोदन प्राप्त होकर रायबरेली कार्यालय पहुंचेगा, संबंधित शिक्षकों के खातों में धनराशि प्रेषित कर दी जाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने जनपद में आयोजित बैठक के दौरान साझा की। बैठक में फैज मोहम्मद अशफाक, मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान, रामनाथ, पितई लाल, दशरथ लाल पाल, एहतेशाम अहमद सिद्दीकी सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और शिक्षक हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top