• Home
  • फिरोजाबाद
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 20 चयनित लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से सब्सिडी का लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। उद्यान विभाग प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। उन्होंने शेष लाभार्थियों से अपील की कि वे शीघ्र ही अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रेषित की जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सेठ ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 2,32,323 उज्ज्वला लाभार्थी हैं। वर्तमान में 50,000 लाभार्थियों ने सब्सिडी प्राप्त करने हेतु सफलतापूर्वक पंजीकरण करा लिया है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top