• Home
  • हाथरस
  • हाथरस के चौपाल सागर में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू

हाथरस के चौपाल सागर में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू

हाथरस। चौपाल सागर परिसर में तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन परियोजना निदेशक राजेश कुरील द्वारा किया गया। इस अवसर पर चौपाल सागर के एडवाइजर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मेले के दौरान किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीन तकनीकों, उन्नत बीजों एवं सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रायोजक कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से चौपाल सागर के एक ग्राहक किसान को स्कॉर्पियो वाहन की चाबी सौंपकर सम्मानित किया गया। किसान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिनमें प्रतिदिन सैकड़ों किसान भाग ले रहे हैं। विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर किसानों ने कृषि उपकरण, बीज एवं अन्य उत्पादों की जानकारी प्राप्त की और खरीदारी भी की। आयोजन में चौपाल सागर के आयोजक परवेज खान, नारायण, प्रमोद जोशी, अनुराग शुक्ला, अनूप गुप्ता, सुखप्रीत सिंह, शुभम दीक्षित सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top