हाथरस। शहर की बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च (मंगलवार) को प्रातः 5:20 बजे वैदिक रीति से किया जाएगा। यह शास्त्र सम्मत समय बड़ी होली प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल द्वारा शहर के विद्वान धर्माचार्यों, सामाजिक प्रबुद्धजनों एवं विशेष सहयोगियों—डॉ. ओ.पी. शर्मा, राजीव आँधीवाल, संजीव आँधीवाल, राजू आँधीवाल, मनोज आँधीवाल (एडवोकेट), सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित, कौशल किशोर, मुकुल दीक्षित एवं मयंक गौतम—से विचार-विमर्श के उपरांत निर्धारित किया गया है।
बड़ी होली के प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। होलिका दहन से पूर्व पूर्व पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों के लिए उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल (एडवोकेट) के संयोजन में आयोजित होगा। यह जानकारी बड़ी होली प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल ने दी है।





