• Home
  • रायबरेली
  • मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री द्वारा 165 एवं इंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 20 अभ्यर्थियों का चयन

मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री द्वारा 165 एवं इंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 20 अभ्यर्थियों का चयन

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार, रायबरेली में दिनांक 28/02/2026 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री, लालगंज रायबरेली के प्रतिनिधि जेड. एम. खान, मनीष कुमार एवं अन्य सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति में 165 अभ्यर्थियों के चयन हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। इसके अतिरिक्त इंडस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि पंकज कुमार यादव (एचआर) द्वारा 20 अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदन स्वीकार किए गए।

अप्रेंटिसशिप मेले में लगभग 550 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के प्रावधानों के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार मौर्य, सी.एम. श्रीवास्तव (कार्यदेशक) एवं शोभा, वर्तिका, प्रियंका, मीनू, गायत्रीधर, विनोद भास्कर, जयदीप, धीरेन्द्र सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top