• Home
  • फिरोजाबाद
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. कविता द्विवेदी और संस्था की प्राचार्या रूपाली भटनागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। शिक्षिकाओं ने नृत्य और गायन की सुंदर प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों और शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top