• Home
  • फिरोजाबाद
  • राज्य कर्मचारी महासंघ ने महिलाओं को किया सम्मानित

राज्य कर्मचारी महासंघ ने महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि हमारा संविधान महिलाओं को समान अधिकार मुहैया कराता है। कई कानूनों द्वारा उनके अधिकारों की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा सरकार की अनगिनत योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए हैं, जिससे महिलाओं की तस्वीर में काफी बदलाव आया है। अपर सांख्यिकीय कार्य अधिकारी ममता शाक्य ने कहा कि एक महिला के पढ़ने से न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि भावी पीढ़ी का भी विकास सुनिश्चित हो जाता है। शहर मिशन प्रबंधक सपना जोशी ने कहा कि उन्नतशील और समृद्ध समाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना, उनके अधिकारों का हनन न होना अत्यधिक आवश्यक है।

प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रही अशांति और हिंसा इस बात का प्रमाण है कि उन जगहों पर महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। जिस समाज की महिलाएं शिक्षित और समृद्ध होंगी, उसे समझ में हिंसा होने का प्रश्न ही नहीं उठता। निर्मला कुमारी, गीता कुलश्रेष्ठ, कुमारी प्रीति, अंजली वर्मा, उमा गुप्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नीलोफर नईम, नूरए तबसुफ, सरोज कुमारी, गुंजन गुप्ता, विमलेश, सुनीता आदि को बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top