• Home
  • रायबरेली
  • महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली। रायबरेली शहर के मौहारी भीटा में महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

पूनम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और महिलाओं के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जिससे पूरा माहौल रंगों और खुशियों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में जे.डी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका पाण्डेय, शालिनी सिंह, रेखा, सरोज, दिव्यानी, रिशिता, अनामिका, अदिति, अनन्या, आशा देवी, आरती सिंह, विमलेश, गरिमा, रॉली आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में प्रेम व एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top