रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयासों से फरवरी माह के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित 17 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल ₹21,06,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए दी गई है, जिससे उन्हें समय पर इलाज कराने में मदद मिलेगी।
विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे। सरकार जनकल्याण और त्वरित राहत के लिए लगातार कार्य कर रही है।





