रोजगार मेले का आयोजन 11 मार्च को रायबरेली

रायबरेली। दिनांक 11 मार्च, 2026 को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन (स्वराज ट्रैक्टर) मोहाली (चंडीगढ़) प्लांट के लिए राजकीय आईटीआई, गोरा बाजार, रायबरेली में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में आईटीआई पास 18 वर्ष से अधिक के अभ्यर्थी (फिटर, पेंटर, मशीनिष्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक आदि) स्वराज ट्रैक्टर में काम करने के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान के साथ अन्य फायदे भी दिए जाएंगे।

राजकीय आईटीआई, गोरा बाजार, रायबरेली के प्रधानाचार्य ने सूचना देते हुए बताया कि 11 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी सभी शैक्षिक योग्यता व तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक इस रोजगार मेले में सम्मिलित होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top