• Home
  • रायबरेली
  • सदर विधायक अदिति सिंह ने होली मिलन समारोह में लिया हिस्सा

सदर विधायक अदिति सिंह ने होली मिलन समारोह में लिया हिस्सा

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। धुन्नी सिंह नगर स्थित श्री राम अखिलेश्वरी देवी मंदिर में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक अदिति सिंह मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने उपस्थित गणमान्य लोगों से आत्मीय संवाद किया और फूलों की होली खेलते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

समारोह में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, महासभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top