पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में मीडिया सराहना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने रायबरेली जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुखों तथा प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया एवं उनके द्वारा मिल रहे सहयोग और योगदान के लिए कृतज्ञ भाव से उनकी सराहना की। श्री सिंह ने एनटीपीसी ऊंचाहार की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए देश की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करने में एनटीपीसी ऊंचाहार की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में आसपास के क्षेत्र में एनटीपीसी द्वारा कराए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए परियोजना प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी पूरा फोकस किया जाता है। समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, अपर महाप्रबंधक प्रीति सिन्हा सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के कुल बिजली उत्पादन का चौथाई हिस्सा एनटीपीसी द्वारा उत्पादन होता है और एनटीपीसी कोयला, गैस, सोलर , विंड, हाइड्रो के साथ परमाणु क्षेत्र में भी पैठ बना चुकी है। एनर्जी ट्रांजिशन एनटीपीसी के भावी प्रक्रिया में प्रमुखता से शामिल है।कार्यक्रम का संचालन आज्ञा शरण सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन, डीजीएम एकता साहू ने किया। पत्रकार साथियों ने भी एनटीपीसी की कार्य प्रणाली की भूरि-भूरि सराहना की।
मीडिया की भूमिका एक मार्गदर्शक की तरह : विश्व मोहन सिंह (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊंचाहार)





