• Home
  • फिरोजाबाद
  • कलाकारों ने ब्रज की होली पर दी सामूहिक प्रस्तुतियां

कलाकारों ने ब्रज की होली पर दी सामूहिक प्रस्तुतियां

– संस्कार भारती का होली मिलन, सदस्यता ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर का होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें होली के गीतों पर कलाकारों ने सामूहिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर, संस्कार भारती ब्रज प्रांत के संरक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवकांत पलिया, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविन्द्र बंसल एवं महामंत्री प्रवीण अग्रवाल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

लोककला के प्रख्यात गायक योगेश चौतन्य ग्रुप ने होली के गीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी। प्रख्यात गायक धर्मेन्द्र सिंह और नीरज दीक्षित ने भी होली के गीत गाकर लोगों को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम में देवीचरण अग्रवाल, विकास चंद्र बंसल, बृजेश यादव, मनोज कुमार अग्रवाल, रवि शंकर छिब्बर, सोनम सेठ, पवन सेठी, अनूप गुप्ता, कृष्णमुरारी अग्रवाल, अनुज गुप्ता, डॉ. अमरनाथ सिंह, मयंक सारस्वत, शिवशंकर गुप्ता, अजय गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीव जैन, विक्की, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top