नगर निगम के 10 नामित पार्षदों की सूची जारी

फिरोजाबाद। नगर निगम के 10 नामित पार्षदों की सूची लखनऊ से जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। लखनऊ से जारी सूची के अनुसार नगर निगम में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें शिलांत जैन, पंकज अग्रवाल, सूरजपाल बघेल, मनोरमा प्रजापति, केशवदेव शंखवार, उदय प्रताप सिंह, दिलीप कठेरिया, हरिओम वर्मा, मधुरिमा गुप्ता और निर्मल शर्मा के नाम शामिल हैं। नामित पार्षदों की घोषणा के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं की नजरें जिला और महानगर की कार्यकारिणी के गठन पर टिक गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top