दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन अयोध्या में 21 से

फिरोजाबाद। आर्यिका शिरोमणि गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य में जैन समाज की संस्था दिगम्बर जैन महासमिति द्वारा 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन का आयोजन ऋषभनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रायगंज अयोध्या में किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए नगर से समिति के 25 प्रतिनिधि सदस्य शामिल होंगे, जिनके लिए आवास की समुचित व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रीय मंत्री संजय कुमार जैन (पीआरओ) ने बताया कि इस समारोह में पूरे भारतवर्ष से आंचलिक, संभाग, इकाई और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आमंत्रण हेतु पत्रिका, कार्ड और स्वागत समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय स्वागत समिति में नगर के राजेंद्र प्रसाद जैन (राजू डेकोरेटर्स), संजय कुमार जैन (पीआरओ) और अशोक जैन तुलसी विहार को भी शामिल किया गया है। आमंत्रण पत्र और पत्रिका का विमोचन नगर विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top