• Home
  • रायबरेली
  • होली मिलन समारोह में पूनम सिंह ने बढ़ाया उत्साह, महिला सम्मान को बताया प्रेरणादायक पहल

होली मिलन समारोह में पूनम सिंह ने बढ़ाया उत्साह, महिला सम्मान को बताया प्रेरणादायक पहल

रायबरेली। शहर के सुपर मार्केट क्षेत्र में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह में पूनम सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान पूनम सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि होनहार प्रतिभाओं और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला शक्तियों का सम्मान करना एक अत्यंत प्रेरणादायक पहल है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

इस अवसर पर उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए संस्था को बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सम्मान और एकता को मजबूत करते हैं तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top