• Home
  • फिरोजाबाद
  • फिरोजाबाद में संस्कार भारती ने मनाया हिंदू नव संवत्सर

फिरोजाबाद में संस्कार भारती ने मनाया हिंदू नव संवत्सर

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा हिंदू नव संवत्सर 2083 का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ राहगीरों को चंदन का तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को गांधी पार्क चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में नव वर्ष गुड़ी पड़वा 2083 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को चंदन तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया और उन्हें नव संवत्सर की बधाई दी गई।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवाकांत पलिया, अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री प्रवीण अग्रवाल, बृजेश यादव, डॉ. अशोक शर्मा, उमेश गुप्ता, रविशंकर छिब्बर, डीके सिंह, मयंक सारस्वत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top