• Home
  • फिरोजाबाद
  • फिरोजाबाद में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित

फिरोजाबाद में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की बीते नौ वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए आम जनमानस को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, आवासीय वृद्धाश्रम, सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति शादी योजना, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी अनुदान, दिव्यांग दुकान निर्माण योजना, ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।

अधिकारियों ने बताया कि कल्याण क्षेत्र से संबंधित अधिकांश योजनाएं पूर्णतः ऑनलाइन संचालित हैं। पात्र आवेदक जन-सुविधा केंद्रों के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्णमोहन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top