• Home
  • फिरोजाबाद
  • कंप्यूटर एवं सिलाई में प्रशिक्षितों को बांटे प्रमाणपत्र

कंप्यूटर एवं सिलाई में प्रशिक्षितों को बांटे प्रमाणपत्र

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा ने जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से युवक-युवतियों को सिलाई और कंप्यूटर में प्रशिक्षण दिलाकर सफल प्रशिक्षितों को प्रमाणपत्र वितरित किए। विभव नगर स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सरोजिनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने सभी युवक-युवतियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि संस्था ने आपको हुनरमंद बनाकर आपके कौशल को निखारा है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि इस कौशल के माध्यम से अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर अपने परिवार की आय में वृद्धि करें और अपने साथ ही अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें।

संस्थान के निदेशक एस.के. शर्मा ने कहा कि सभी युवाओं को एक लक्ष्य बनाकर उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा, तभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अनुपम शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर कासिम अली, के.सी. श्रीवास्तव, रेखा वर्मा, नरेश राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top