• Home
  • फिरोजाबाद
  • भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महामहोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महामहोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन

फिरोजाबाद। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महामहोत्सव के लिए शनिवार को भूमि पूजन मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ। अतिथियों ने कील स्थापना कर समारोह का शुभारंभ किया। नगर में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च से 2 अप्रैल तक मनाया जाएगा। शनिवार को मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातः नसिया जी मंदिर के सामने मेला प्रांगण में भूमि पूजन और कील स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। डेविड जैन ने कील की स्थापना की। मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज, राज जैन ने बताया कि आगामी तीन दिवसीय महामहोत्सव के विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे। कार्यक्रम में अनुज जैन (तुलसी बिहार), राजेश जैन, इंद्र कुमार जैन, प्रवीण जैन, अशोक जैन जियाजी, सचिन जैन बसई, राज जैन, अंकित जैन, संजय जैन, अनूप जैन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top