• Home
  • रायबरेली
  • ईद पर अतुल सिंह ने ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर दी मुबारकबाद

ईद पर अतुल सिंह ने ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर दी मुबारकबाद

रायबरेली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ईद-उल-फितर के अवसर पर विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र के ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने सवैयाहसन, जसौली, धमधमा, कजियाना, जलालपुर धई, गदागंज, गौरा, जगतपुर सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर अतुल सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, अमन और शांति का संदेश देता है तथा समाज में एकता को मजबूत करता है।

इस अवसर पर जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद फारूकी, रामदत्त पांडेय, मोहम्मद शाजु, इदरीश, मोहम्मद अकबर, गोलू अग्रहरि, मोहम्मद अनवर, आनंद तिवारी, राकेश यादव, कप्तान सिंह, मोहम्मद अशरफ, पप्पू कुरैशी, आजम खान, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद मोवीन, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद फैज, मोहम्मद शमशुद्दीन, अनिल मौर्य, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top