• Home
  • हाथरस
  • हिंदू नववर्ष पर सांस्कृतिक उत्सव एवं भरत मुनि सम्मान समारोह आयोजित

हिंदू नववर्ष पर सांस्कृतिक उत्सव एवं भरत मुनि सम्मान समारोह आयोजित

हाथरस। संस्कार भारती के तत्वावधान में विनोद विहार कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हिंदू नववर्ष संवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव एवं भरत मुनि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रामकिशन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता दिवाकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रचारक जयकिशोर और गायत्री शक्तिपीठ की मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रकांता शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अलका वार्ष्णेय (तुलसी दीदी), अनु विमल एवं आशुकवि अनिल बौहरे भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्वेता दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में बच्चों को संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि संस्कार ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला हैं। वहीं चंद्रकांता शर्मा ने कहा कि बेटों को संस्कारवान बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिससे समाज में बेटियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार हो सके। कार्यक्रम के अंतर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बालकवि पुनीत उपाध्याय, अनिल बौहरे, श्याम बाबू ‘चिंतन’, प्रभुदयाल दीक्षित एवं चेतन उपाध्याय ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। इसके अलावा पंडित हाथरसी और पूरन सागर ने भी काव्य पाठ किया।

इससे पूर्व जिला महामंत्री एआर शर्मा एवं संगठन मंत्री मधुलता शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुनीता मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, रेनू जैन, बीके शर्मा, दीप्ति वार्ष्णेय, अजय गौड़, किशन उपाध्याय, जीवन लाल शर्मा, मुकेश शर्मा, कल्पना गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top