ऊंचाहार (रायबरेली)। चैत्र मास वासंतिक नवरात्रि स्नान मेले की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय के साथ गोकना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव एवं वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, नाव, नाविक एवं गोताखोरों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला, लेखपाल प्रमोद गुप्ता, नाविक अमित निषाद, अर्पित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चैत्र नवरात्रि स्नान मेले को लेकर एसडीएम ने गोकना घाट का किया निरीक्षण
Releated Posts





