• Home
  • फिरोजाबाद
  • शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एवं देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वीर नारियों एवं 101 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीप्ति जैन ने कहा कि संस्था हमेशा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ खड़ी रहेगी और उनके आंखों का निःशुल्क इलाज कराया जाएगा।

ई. राम बरस यादव और राजीव दीक्षित ने कहा कि वीर नारियों एवं सैनिकों का सम्मान अन्य संस्थाओं द्वारा भी किया जाना चाहिए, क्योंकि यही हमारे देश के वास्तविक नायक हैं। सिंह राज सिंह यादव ने कहा कि पूर्व सैनिक महान हस्तियां हैं, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। गायन प्रतियोगिता में वसीम खान ने प्रथम, मिनी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्गीय लक्ष्मीचंद अग्रवाल ‘लक्खू बाबू’ की स्मृति में सभी पूर्व सैनिकों एवं विजेता प्रतिभागियों को दिलीप अग्रवाल ‘पप्पी’ और रोहित अग्रवाल ‘टीना’ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश गुप्ता ‘मामा’ ने की, जबकि संचालन असलम भोला ने किया। इस दौरान प्रदीप मित्तल ‘पम्मी’, उमाशंकर, अत्री पालीवाल, डॉ. सोनम सेठ, साहिल गुप्ता, दिनेश यादव, महेश अग्रवाल, सुशील यादव, सुमन लता चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top