• Home
  • फिरोजाबाद
  • करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का सम्मान है मंदिर: जयवीर सिंह

करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का सम्मान है मंदिर: जयवीर सिंह

  • बीहड़ वाली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण का पर्यटन मंत्री ने किया लोकार्पण

फिरोजाबाद। आस्था के प्रमुख केंद्र बीहड़ वाली माता मंदिर में 388.28 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। मंदिर के कायाकल्प से जिले के विकास में चार चांद लग गए हैं। लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बीहड़ वाली माता मंदिर का यह कायाकल्प केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का सम्मान है। उन्होंने बताया कि मंदिर का विकास कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना के तहत मंदिर प्रांगण का विस्तार, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, कलात्मक प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा तथा सुव्यवस्थित मार्ग विकसित किए गए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य धार्मिक विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित करना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. राम कैलाश यादव, सुनील वशिष्ठ, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top