फिरोजाबाद। होटल में हो रहे अनैतिक कार्यों में लिप्त 15 युवक-युवतियों को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन, आधा दर्जन मोटरसाइकिलें सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। इस छापामार कार्रवाई से पकड़े गए लोगों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसपी ग्रामीण अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार और थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मक्खनपुर स्थित पारस होटल में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर कमरों से 11 युवक और 4 युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 युवतियां शामिल हैं। युवकों में औवेश पुत्र सलीम, सोहिल पुत्र शाकिर, रहमान पुत्र गुलाम निवासी नूर नगर थाना रामगढ़; अमील पुत्र जमील, फैजान पुत्र निजामुद्दीन निवासी हाजीपुरा थाना रसूलपुर; मनोज पुत्र राजेंद्र निवासी अंबे नगर थाना रामगढ़; अजय पुत्र रमेश चंद्र निवासी बघेल कॉलोनी थाना उत्तर; गुलशन कुमार पुत्र केशव सिंह निवासी न्यू कुंज सहजलपुर शिकोहाबाद; विनय पुत्र रामसेवक निवासी तिलक नगर थाना उत्तर; अजय पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ठारपूठा तथा विजय कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी पीपरी थाना रामगढ़ शामिल हैं। दो आरोपी कश्मीर और पारस फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
देह व्यापार के मामले में होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
— सौरभ दीक्षित, एसएसपी, फिरोजाबाद





