• Home
  • कानपुर नगर
  • कानपुर में बिहार दिवस मनाना एक अनूठी पहल : डॉ. आनंद

कानपुर में बिहार दिवस मनाना एक अनूठी पहल : डॉ. आनंद

कानपुर। कानपुर के बर्रा स्थित जी.पी. धर्मशाला में कानपुर के बिहारी रेलवे कर्मचारियों के संगठन बिहार समाज सेवा समिति द्वारा बिहार दिवस के उपलक्ष्य में षष्ठम आत्मीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे लोको हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार एवं डॉ. उमेश चंद्रा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हेड ऑफ फार्मेसी रहे सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आर.एन. ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कुंदन जी ने किया।

बिहार समाज सेवा समिति कानपुर में स्थापित एक ऐसा संगठन है, जो रेलवे कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाता है। यह संस्था समाज के जरूरतमंद वंचित समूहों के लिए भोजन वितरण, सूखा राशन वितरण, गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण तथा बिहार के महत्वपूर्ण महापर्व छठ पूजा के प्रसाद ठेकुआ का वितरण जैसे सामाजिक कार्य करती है। संस्था वर्ष में एक बार बिहार दिवस के अवसर पर परिवार मिलन समारोह भी आयोजित करती है, जिसमें कानपुर में सम्मानजनक पदों पर कार्यरत बिहारी नागरिकों को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनके मार्गदर्शन से समाज को दिशा देने का कार्य किया जाता है।

मुख्य अतिथि डॉ. उमेश चंद्रा ने कहा कि उनकी जन्मभूमि पटना है और इस प्रकार की समाजसेवी संस्था से जुड़ना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी, विशेषकर लोको पायलट, कठिन ड्यूटी के बावजूद समय निकालकर समाज सेवा कर रहे हैं, जो सराहनीय है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि वे अक्सर लोको पायलट कैडर के मरीजों का उपचार करते हैं, जिनकी कार्यप्रणाली अनियमित होती है और उन्हें प्रायः कमर दर्द (बैक पेन) की समस्या रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी की प्रकृति को देखते हुए हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही, नौकरी के साथ-साथ कानपुर में बिहारी रेलवे कर्मचारियों को एकजुट कर इस तरह का समाजसेवी संगठन खड़ा करना एक अनूठी पहल है।

कार्यक्रम में समाज के सदस्यों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य लोको इंस्पेक्टर रंजीत राय, यू.के. सिंह, पी.एस. शर्मा, गिरेन्द्र कुमार, ए.के. मंडल, वंदे भारत के लोको पायलट मनोज कुमार झा, रमेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, वी.के. राय, आर.के. राम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन समिति में राजेश रंजन, कुंदन सिंह, प्रवीण कुमार, मणिहरण, राकेश रंजन, शैलेन्द्र कुमार, कुंदन कुमार, सुदर्शन कुमार, पूर्णेंदु कुमार, ए.के. सत्यार्थी, रंजन कुमार, संजय कुमार, सुनील साह, सूरज कुमार, आनंद कुमार, राजीव कुमार, ए.के. पासवान, मंगल कुमार, गणेश झा, पप्पू कुमार, विपिन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top