• Home
  • हाथरस
  • महाराणा प्रताप शोभायात्रा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

महाराणा प्रताप शोभायात्रा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

हाथरस। जनपद में महाराणा प्रताप शोभायात्रा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का ग्राम पंचायत परसारा के सचिवालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों का पुष्पमालाएं पहनाकर तथा महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया एवं सह संयोजक जोगेंद्र सिंह, नरेश प्रधान और छोटू राणा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संदीप सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर प्रतिवर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में प्रदर्शित वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष और साहस का प्रतीक है, जो समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने क्षत्रिय समाज से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में बताया गया कि शोभायात्रा आगामी 9 मई को गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से प्रारंभ होकर दाऊजी महाराज मंदिर पर संपन्न होगी।

इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश (ओमी पहलवान), वीर सिंह राणा, कालीचरण, देवेंद्र सिसोदिया, रंजीत ठाकुर, अशोक कुमार, धीरेन्द्र सिसोदिया, आईके राणा, वीरेंद्र सिंह, उदय राणा, भोला ठाकुर, केके रावत, रोहित, भोनी पहलवान, सूर्य चौधरी, मोना ठाकुर, आशीष जादौन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top