• Home
  • फिरोजाबाद
  • गाजे-बाजे के साथ निकली मां भगवती की पोशाक यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली मां भगवती की पोशाक यात्रा

फिरोजाबाद। मां राज राजेश्वरी कैला देवी संध्या कालीन आरती समिति द्वारा मां भगवती की पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में भक्तजन मां की पोशाक सिर पर लेकर चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

मां भगवती की पोशाक यात्रा गांधी नगर चौराहा, जलेसर रोड से प्रारंभ होकर बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, पथवारी माता मंदिर कोटला रोड, रामलीला चौराहा और जानकी बाजार होते हुए कैला देवी मंदिर भवन पहुंची। पूरे मार्ग में मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान भक्तजन माता के भजनों पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर मंदिर महंत शिव सुंदर दास, मंगेश वर्मा, शिवा सोनी, राहुल कुमार, मोनू शर्मा, विपिन, अतुल, निखिल गुप्ता, शिवम जारोलिया, रीतेश अग्रवाल, अंकित वर्मा, आनंद अग्रवाल, लखन, पुष्पेंद्र, साहिल, शिवा श्रीवास्तव, सौरभ मित्तल, कृष्ण गोपाल शर्मा, अनुज अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top