• Home
  • फिरोजाबाद
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित

उच्च प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय, कटरा पठानान में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चार चांद लगा दिए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और रिपोर्ट कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने की प्रेरणा दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य की दिशा तय करने, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने तथा अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी क्षमताओं को पहचान पाते हैं। इस अवसर पर एआरपी सीमा भारद्वाज, मोहित चतुर्वेदी और अनिल कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top