• Home
  • बागपत
  • बागपत की बेटी सिंगर रेणुका पंवार को मुंबई में मिला सम्मान

बागपत की बेटी सिंगर रेणुका पंवार को मुंबई में मिला सम्मान

विश्व बंधु शास्त्री: खेकड़ा, बागपत उत्तर प्रदेश में बागपत के कस्बा खेकड़ा की प्रतिभाशाली बेटी और हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ‘बावन गज का दामण’ जैसे सुपरहिट गीत से पहचान बनाने वाली रेणुका पंवार को मुंबई में आयोजित यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड में “उभरती लोकगीत गायिका” के रूप में चुना गया। हरियाणवी संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान और लगातार मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

मुंबई के प्रतिष्ठित होटल सहारा स्टार के ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उदित नारायण और अनूप जलोटा जैसे दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। सम्मान स्वरूप रेणुका पंवार को ट्रॉफी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top