• Home
  • बागपत
  • दिव्यांग बच्चे होते हैं भगवान का स्वरूप : सैफ़ी

दिव्यांग बच्चे होते हैं भगवान का स्वरूप : सैफ़ी

बड़ौत, बागपत। नगर के एसबीएम स्पेशल (दिव्यांग) स्कूल एवं चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन में एक प्रेरणादायक एवं संवेदनशील कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैफ़िया इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर ज़ाहिद सैफ़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रशासन, शिक्षकों एवं बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर ज़ाहिद सैफ़ी ने दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “दिव्यांग बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं। इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और विशेष क्षमताएं होती हैं। समाज का दायित्व है कि इन्हें प्रेम, सम्मान और समान अवसर प्रदान करे, ताकि ये आत्मनिर्भर बनकर देश और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।”

उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरक विचारों को सुनकर बच्चों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ज़ाहिद सैफ़ी ने दिव्यांग बच्चों को जलपान भी वितरित किया। बच्चे उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार से बेहद प्रसन्न नजर आए। इस दौरान विद्यालय का वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायक बना रहा।

विद्यालय प्रशासन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों के आत्मबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य एवं विद्यालय परिवार की ओर से ज़ाहिद सैफ़ी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भविष्य में भी बच्चों के मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन अंकित रूहेला ने किया। इस अवसर पर मोनिका राठी, सुभाषवीर, सागर कुमार, दिनेश कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top