विश्व बंधु शास्त्री: बड़ौत, बागपत। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, शाखा बागपत की मासिक बैठक सुक्रमपाल पवार के संगठन मंत्री के आवास पर डॉ. यशवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सुरेंद्र पाल मोघा जिला मंत्री ने किया।बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही को पढ़कर की गई, जिसे सर्वसम्मति से पुष्ट किया गया। जिला मंत्री ने संगठन द्वारा साथियों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि कुछ सदस्यों के देयक प्रक्रियाधीन हैं तथा जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में याचिका हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी प्रगति संतोषजनक है। शिव ओंकार शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में राजेंद्र प्रसाद जैन, श्रद्धानंद त्यागी, जयपाल सिंह जावला, यज्ञदत्त शर्मा, सत्यपाल सिंह, धर्मवीर सिंह तोमर, सुनीता राणा, कुसुम लता, राजकुमार मान सहित अन्य वक्ताओं ने 21 अप्रैल को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में डॉ. उदयवीर सिंह दांगी, यशपाल सिंह, उमरजान, जयकुमार तोमर, ईश्वर दास, विरेंद्र सिंह दरोगा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा: सुरेंद्र मोघा





