• Home
  • बागपत
  • फेम इंडिया की सूची में चमका बागपत का नाम

फेम इंडिया की सूची में चमका बागपत का नाम

बागपत। जनपद के लिए गर्व की बात है कि जिलाधिकारी अस्मिता लाल को फेम इंडिया द्वारा जारी “बेस्ट जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण की प्रारंभिक सूची में देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में स्थान मिला है। यह सम्मान उन अधिकारियों को दिया जाता है, जिन्होंने सुशासन, विकास, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में जनपद में विकास योजनाओं, जनहितकारी अभियानों और प्रशासनिक सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं को गति मिली है, जिससे आमजन को सीधा लाभ पहुंचा है।

फेम इंडिया की इस प्रतिष्ठित सूची में नाम शामिल होने से प्रशासनिक अधिकारियों और जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे बागपत के लिए सम्मान और गौरव का क्षण बताते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल को शुभकामनाएं दीं। जनपदवासियों का कहना है कि डीएम अस्मिता लाल की कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top