• Home
  • रायबरेली
  • आलोक शर्मा ने एनटीपीसी और रायबरेली का किया नाम रोशन

आलोक शर्मा ने एनटीपीसी और रायबरेली का किया नाम रोशन

ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली निवासी और एनटीपीसी में कार्यरत आलोक शर्मा को डीएएफसी इंडिया (Differently Abled Federation for Cricket) की चयन समिति ने भारतीय पैरा क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका की शारीरिक क्रिकेट एसोसिएशन के निमंत्रण पर 3 से 5 अप्रैल 2026 तक कोलंबो के स्काई स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच विशेष रूप से सक्षम (पैरा) खिलाड़ियों का टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आलोक शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है।

आलोक शर्मा इससे पहले नवंबर 2025 में भी श्रीलंका में भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से खेल चुके हैं। अब यह उनकी दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी, जिसमें वे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीएएफसी इंडिया के आयोजन सचिव महेंद्र सिंह द्वारा जारी चयन पत्र में आलोक शर्मा के समग्र प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कप्तान चुने जाने की जानकारी दी गई है। चयन में सभी राज्यों के खिलाड़ियों और डीएएफसी अधिकारियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया।

आलोक शर्मा रायबरेली के जवाहर विहार कॉलोनी के निवासी हैं और एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

यह उपलब्धि रायबरेली जिले के लिए गर्व की बात है। आलोक की इस सफलता पर परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top