• Home
  • बागपत
  • बागपत जिला कारागार के औचक निरीक्षण में अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

बागपत जिला कारागार के औचक निरीक्षण में अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिला कारागार का जिला जज मनोज कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंगलवार को जिला जज मनोज कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की संयुक्त टीम ने जेल पहुंचकर बंदियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम और दैनिक व्यवस्थाओं को गंभीरता से जांचा। रसोईघर में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को परखा गया। वहीं जेल अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था का भी बारीकी से मूल्यांकन किया गया।

बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए बंदियों के लिए पंखे और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कारागार में सभी व्यवस्थाएं शासन के मानकों के अनुरूप हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कारागार में अनुशासन के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण भी कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top