• Home
  • आगरा
  • आगरा मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्री आय एवं यात्री संख्या में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की

आगरा मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्री आय एवं यात्री संख्या में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की

श्याम बिहारी भार्गव: आगरा / मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यात्री परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धि प्राप्त की है। मंडल द्वारा यात्री आय के अंतर्गत कुल 717.28 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो निर्धारित 672.13 करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में 6.71% अधिक है।

इसी प्रकार, यात्री संख्या के मामले में भी आगरा मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 719.36 लाख यात्रियों को परिवहन किया, जबकि लक्ष्य 672.91 लाख निर्धारित था। इस प्रकार यात्री संख्या में लगभग 7% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। यह उपलब्धि आगरा मंडल के सुव्यवस्थित संचालन, प्रभावी प्रबंधन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। मंडल भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top