कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी हालिया पदोन्नति सूची में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह का नाम शामिल होने से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले श्री सिंह को अब पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और आईपीएस दिनेश त्रिपाठी ने उनके कंधों पर सितारे लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री सिंह की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके समर्पण, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।
निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक





